Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
‘सिटी ब्यूटीफुल’ के दावे खोखले, बुड़ैल वार्ड-33 में ज़मीनी हकीकत बदहाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 3 Feb :देशभर में “सिटी ब्यूटीफुल” के नाम से पहचाने जाने वाले चंडीगढ़ की स्वच्छता रैंकिंग भले ही ऊंची हो, लेकिन वार्ड नंबर–33 के बुड़ैल इलाके की ज़मीनी हकीकत इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से स्थानीय लोग परेशान हैं।डॉक्टर हरदयाल गली सहित कई इलाकों में बीते कई दिनों से सीवरेज के ढक्कन खुले पड़े हैं, सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं और सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। इसके अलावा, गलियों में गंदगी के ढेर और लटकती बिजली की तारें किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार इन हालातों के कारण बुजुर्गों, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा लगातार खतरे में बनी हुई है। विशेषकर रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। खुले सीवरेज और गंदगी के चलते क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का डर भी बना हुआ है।चिंताजनक बात यह है कि इन समस्याओं को लेकर नगर निगम को कई बार अवगत कराए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न तो संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई समाधान निकाला गया है और न ही जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने स्थिति का संज्ञान लिया है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि इन हालातों के चलते कोई गंभीर या जानलेवा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि खुले सीवरेज ढक्कनों को तुरंत बंद कराया जाए, सड़कों के गड्ढों और टूटी सड़कों की मरम्मत करवाई जाए, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और खतरनाक रूप से लटकती बिजली की तारों को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि “सिटी ब्यूटीफुल” का दावा केवल कागजों तक सीमित न रह जाए।