Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/2 फरवरी। एक तरफ जहां सोना-चांदी के दामों में तेजी से भारी गिरावट आई है। वहीं उसी के साथ साथ रियल स्टेट सेक्टर भी प्रभावित हो गया है। दरअसल, पहले सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों को देख लोगों द्वारा धड़ल्ले से इन्वेस्टमेंट की। लेकिन अब एकदम मार्केट क्रैश होने पर बड़े-बड़े लोगों दिवालिया होने की कगार पर आ चुके हैं। जिसके चलते अब लोग अपने नुकसान की भरपाई के लिए प्रॉपर्टियां बेचने में जुट गए हैं। जिसकी ताजा उदाहरण लुधियाना में देखने को मिली। शहर के साउथ सिटी रोड पर ऐसी पॉश कॉलोनियां जहां पर रहना किसी के लिए सपनों से कम नहीं है और वहां पर जमीन की कीमत सवा लाख से डेढ़ लाख रुपए प्रति गज है। वहां के कॉलोनी मालिकों द्वारा अब अपनी भरपाई के लिए आधे दामों पर प्लॉट बेचने शुरु कर दिए हैं। जिसकी बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली जा रही है। कइयों ने जमीनें बेच सोने-चांदी में किया इन्वेस्ट वहीं चर्चाएं हैं कि पिछले समय में सोने-चांदी की मार्केट में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई। जिसके चलते जहां पहले लोग सोचते थे कि जमीनें लेकर रख ली जाए और फिर कुछ साल बाद उसके दाम बढ़ने पर मुनाफा होगा। वहीं सोने चांदी की मार्केट में चंद दिनों के अंदर भारी मुनाफा देखकर लोगों ने अपनी जमीनें बेचकर इन्वेस्टमेंट कर डाली। जिसके चलते कइयों को तो भारी मुनाफा भी हुआ। लेकिन कुल मिलाकर सोने चांदी के इस खेल में जमकर सस्ते भाव पर प्रॉपर्टियों की खरीद फिरौख्त हुई। कॉलोनाइजर भी नहीं बचा पा रहे साख वहीं पहले नामी कॉलोनियों में प्लॉट लेने वाले कुछ लोग जरुरत पड़ने पर अपने 1-2 प्लॉट बेच देते थे। लेकिन तब कॉलोनाइजर अपनी कॉलोनियों की साख और दाम बरकरार रखने के लिए खुद ही उक्त प्लॉट खरीद लेते थे, ताकि दूसरा ग्राहक आने पर उसे सेल कर दिया जाएगा। लेकिन सोना-चांदी में इन्वेस्टमेंट और घाटे के बाद कॉलोनाइजरों की हालत खराब हो चुकी है। दूसरी तरफ सरकार द्वारा रियल एस्टेट सेक्टर पर की सख्ती के बाद अब कॉलोनाइजर कोई भी प्लॉट खरीदने को तैयार नहीं है। यहां तक कि वह अपने प्लॉट सस्ते में भी बेच रहे हैं। एमसीएक्स को चुका रहे पैसा लुधियाना के कई कारोबारियों द्वारा एमसीएक्स में पैसा इन्वेस्ट किया गया था। जिसमें उन्होंने पांच प्रतिशत मार्जन मनी देकर बुकिंग करवा ली थी। लेकिन शुक्रवार को एकदम से एमसीएक्स में रेट गिरने से उक्त कारोबारी फंस चुके हैं। जिसके चलते अब वह पैसा चुकाने के लिए प्रॉपर्टियों को ओने पोने दाम में बेच रहे हैं। जिसके चलते सोने चांदी की मार्केट क्रैश होने के बाद इसका सीधा असर रियल एस्टेट सेक्टर को भी पड़ा है। ----