Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/2 फरवरी। वर्तमान वल्लभ गच्छाधिपति पद्म श्री आचार्य भगवंत श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी मा. सा. की आज्ञानुवर्तिनी परम पूज्य साध्वी प्रीति रत्ना जी मा. सा., साध्वी प्रीति यशा श्री जी मा. सा., साध्वी प्रीति सुधा श्री जी मा. सोमवार को स्व. दीपचंद जैन, दर्शना रानी जैन गिरनार घोड़े वाले के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर साध्वी श्री जी ने मंगलमय पाठ सुनाकर परिवार के प्रति सुख-शांति की कामना की। इस दौरान गुलशन जैन गिरनार ने विहार कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पिताजी के समय से ही गुरु का हमारे निवास पर आना जाना रहता था। इस दौरान दर्शना रानी जैन ने कहा कि हमारी निवास पर साध्वी श्री का आना परिवार के लिए सौभाग्य है। इस अवसर पर मुनीष जैन ट्यूडर, तनु जैन, अरुण केसरिया, अनु जैन, सारिका जैन विहार आदि सदस्यगण उपस्थित थे।