Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दिल्ली में आयोजित 23वीं भारत–रूस वार्षिक शिखर बैठक ने दोनों देशों के संबंधों को एक बार फिर नई ऊर्जा प्रदान की।
भारत–रूस के कूटनीतिक संबंधों का इतिहास में एक विशेष स्थान रहा है। इन संबंधों को और मज़बूत करने का मंच बनी 23वीं भारत–रूस वार्षिक शिखर बैठक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई इस बैठक में दोनों देशों के सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई। आर्थिक क्षेत्र से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक, शिक्षा से लेकर कौशल विकास तक, समुद्री परिवहन से लेकर क्रिटिकल मिनरल्स तक—सभी अहम विषयों पर नेताओं ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस बैठक का मुख्य आकर्षण रहा 2030 तक लागू रहने वाले आर्थिक सहयोग कार्यक्रम को दोनों देशों द्वारा मंज़ूरी देना। यह समझौता भारत–रूस व्यापार और निवेश संबंधों को और विस्तार देने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “2030 तक लागू होने वाले आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति बनी है। हम दोनों देशों के व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार चाहते हैं। जहाज़ निर्माण से लेकर कौशल विकास तक अनेक क्षेत्रों में हम मिलकर आगे बढ़ेंगे।” भारत–रूस मित्रता की असली ताक़त लोगों के बीच के संबंध हैं। हाल ही में रूस में दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावासों की शुरुआत और पवित्र बौद्ध अवशेषों को रूस ले जाना—इन कदमों ने दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को नई गति दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। बैठक में प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि भारत, यूक्रेन–रूस युद्ध के शांतिपूर्ण और दीर्घकालिक समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने और विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आपसी सहयोग जारी रखने पर भी दोनों देशों में सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आतंकवाद से निपटने में भारत और रूस को मिलकर काम करना चाहिए। इस खतरे का सामना कोई भी देश अकेले नहीं कर सकता।”