Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/31 जनवरी। न्यू हाई स्कूल की सराभा नगर और सिविल लाइन ब्रांच की मैनेजमेंट कमेटी द्वारा स्कूल के नाम पर बिजली मीटर लेकर दूसरे स्कूल, विला और पीजी को अवैध तरीके से बिजली सप्लाई की जा रही थी। जिसके चलते पावरकॉम विभाग द्वारा एक्शन लेते हुए बिजली सप्लाई काट दी गई थी। जिसके चलते पिछले दो दिन से दोनों स्कूलों की बिजली बंद है। वहीं सराभा नगर स्थित श्री राम इंटरनेशनल स्कूल की भी बिजली बंद है। अब इस मामले में न्यू हाई स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी की और से पावरकॉम को कनेक्शन रिस्टोर करने के लिए अपील दायर की थी। लेकिन विभाग द्वारा उसे रिजेक्ट कर दिया गया है। जिसके चलते अब लंबे समय तक स्कूल में बिजली गुल रह सकती है। हालांकि इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। मैनेजमेंट कमाई के चक्कर में बच्चों का भविष्य कर रही खराब न्यू हाई स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के मुखी सुनील मडिया, उसके बेटे गौरव मडिया व अन्य रिश्तेदार व करीबी मेंबरों द्वारा कमाई के चक्कर में न्यू हाई स्कूल की सराभा नगर ब्रांच के मीटर से श्री राम इंटरनेशनल स्कूल को बिजली सप्लाई दी जा रही थी। वहीं सिविल लाइन ब्रांच से आठ विला और एक पीजी को बिजली दी जा रही थी। मैनेजमेंट द्वारा अपनी कमाई के चक्कर में अवैध कार्य किया जा रहा था। अब न्यू हाई स्कूल की दोनों ब्रांच के साथ साथ श्री राम इंटरनेशनल स्कूल में भी बिजली नहीं है। जिसके चलते इन मैनेजमेंट द्वारा अपनी कमाई के लिए अवैध कार्य कर बच्चों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। पेरेंट्स स्कूल की जांच कर करवाए एडमिशन वहीं शहर में चर्चा छिड़ गई है कि न्यू हाई स्कूल की मैनेजमेंट द्वारा पूरे तरीके से स्कूल को कमाई का अड्डा बना लिया है। इसी के साथ साथ श्री राम इंटरनेशनल स्कूल में भी यहीं हालात देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते बुद्धिजिवियों का कहना है कि पेरेंट्स स्कूलों की जांच करने के बाद ही अपने बच्चों की एडमिशन करवाए। क्योंकि बाद में स्कूलों की मैनेजमेंट द्वारा किए इललीगल कार्यों का खमियाजा स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ता है। ---