Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना, 30 जनवरी : पुलिस द्वारा गांव काकोवाल के सरकारी स्कूल के पास (जसपाल कॉलोनी) से 01 नशा तस्कर को 60 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए समीर वर्मा PPS/ADCP-1 तथा किक्कर सिंह PPS/ACP उत्तरी लुधियाना ने बताया कि इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना जोधेवाल लुधियाना के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा गश्त के दौरान आरोपी सुनील उर्फ टिंडा पुत्र विष्णु ठाकुर, निवासी मकान नंबर ई/5692, गली नंबर 2, गोल्डन विहार कॉलोनी, फामड़ा रोड, लुधियाना को सरकारी स्कूल गांव काकोवाल, जसपाल कॉलोनी, लुधियाना के बैकसाइड से काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस पर आरोपी सुनील उर्फ टिंडा के खिलाफ थाना जोधेवाल, लुधियाना में मुकदमा नंबर 15 दिनांक 29-01-26 को धारा 21-बी/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुनील उर्फ टिंडा को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है तथा उससे आगे गहन पूछताछ की जा रही है।