Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 30 जनवरी। पंजाब के स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य तथा बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज नगर निगमों, शहरी विकास के एडीसी और इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के कार्यों का जायजा लिया। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि अब सभी विकास योजनाओं के प्रस्ताव पूरी तरह पेपरलेस तरीके से पारित किए जाएंगे। विभाग द्वारा विकसित ई-निगम सॉफ्टवेयर के जरिए सभी प्रस्ताव ऑनलाइन प्रोसेस होंगे और सक्षम अधिकारियों को 10 कार्यदिवस के भीतर निर्णय लेना अनिवार्य होगा। जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने एक माह के भीतर सभी ट्यूबवेलों पर टाइमर सेंसर लगाने और गर्मियों में खराब होने वाले पंपों के स्थान पर तुरंत बदलने के लिए पहले से पंप सेट खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से पहले विशेष सीवरेज सफाई अभियान चलाने तथा रोजाना कचरा उठाने और साप्ताहिक डीप क्लीनिंग सुनिश्चित करने को कहा। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की योजनाओं पर मंत्री ने निर्देश दिए कि पूर्ण योजनाएं नगर निकायों को सौंपकर शिकायत निवारण व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने खाली पड़ी सार्वजनिक संपत्तियों की पारदर्शी नीलामी, जब्त वाहनों को शहर से बाहर शिफ्ट करने और आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने के आदेश भी दिए। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार शहरी ढांचे को मजबूत कर नागरिक सेवाओं में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।