Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
आयुर्वेद चिकित्सा में होगा विस्तार : एनआईए शुरू करेगा पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
टेक्नीशियन सर्टिफिकेट कोर्स की अधिसूचना जारी, पंजीकरण शुल्क 500 रुपये पंचकूला : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला ने आयुर्वेद के क्षेत्र में शिक्षा, उपचार, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहन देने की कार्य योजना तैयार की है। वर्ष 2026 में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विस्तार को लेकर पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स शुरू किया जाएगा। संस्थान की ओर से नए कोर्स की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब पमनानी के मार्गदर्शन में ओपीडी सेवाओं सुदृढ़ करने के साथ शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के विस्तार पर विशेष फोकस किया जा रहा है। एनआईए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंचकर्म टेक्नीशियन सर्टिफिकेट कोर्स की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है। कोर्स के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को आयुर्वेद से जुड़ने का अवसर मिल सके। इस कोर्स का उद्देश्य पंचकर्म चिकित्सा में तकनीकी रूप से युवाओं को प्रशिक्षित करना है, जोकि आयुर्वेदिक अस्पतालों, पंचकर्म केंद्रों और वेलनेस संस्थानों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। प्रशिक्षित पंचकर्म टेक्निशियन आयुर्वेदिक उपचार प्रणाली की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह कोर्स विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। पंचकर्म तकनीकी प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करेगा के साथ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाने वाले युवाओं को नया मंच मिलेगा। पंचकर्म टेक्नीशियन में दाखिला लेने के इच्छुक युवा संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट https://panchkula.nia.edu.in/ पर विजिट कर सकते हैं। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ रोगी पंचकर्म थैरपी का उठा रहे लाभ : अनुराग कुशल पंचकर्म विभाग के सहायक आचार्य डॉ.अनुराग कुशल ने बताया कि संस्थान में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ रोगी पंचकर्म थैरपी का लाभ उठा रहे हैं। पंचकर्म कक्ष में वमन, विरेचन, बस्ती, शिरोधारा, अभ्यंग आदि उपचार की सेवा उपलब्ध है। चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के लिए प्रतिदिन पंचकर्म थैरपी तथा फिजियोथेरेपी का लाभ दिया जा रहा है। संस्थान की ओर से ईसीजी, लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसमें हर रोज बड़ी संख्या में रोगी चिकित्सालय में उपचार एवं सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।