Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
श्री दुर्गा माता मंदिर आस्था का केंद्र, यहां सच्चे मन से मांगी मुरादें होती हैं पूरी – एस.एस. खुराना लुधियाना श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से साप्ताहिक चौंकी का आयोजन श्री दुर्गा माता मंदिर, जगराओं पुल के नजदीक श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। चौंकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।चौंकी में एंसल एस्टेट के एस.एस. खुराना विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर बाल कलाकार एवं गायक यश भट्टी ने मधुर भेंटों के साथ मां दुर्गा का गुणगान किया। यश भट्टी ने “मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां, मैनू तेरी आदत पै गई है” सहित कई भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने एस.एस. खुराना को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।सम्मान प्राप्त करने के बाद एस.एस. खुराना ने अपने संबोधन में कहा कि “श्री दुर्गा माता मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का केंद्र है। यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। समाज में ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”इस मौके पर ट्रस्ट के उप-चेयरमैन वरिंदर मित्तल, सचिव अश्वनी जैन, बलबीर गुप्ता, अमित धवन, हरीश गुप्ता, अशोक द्विवेदी, मंजू सिक्का सहित अन्य गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।