Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
महाराजा सुहेल देव मेमोरियल स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 28 Jan : महाराजा सुहेल देव मेमोरियल स्कूल, चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित परिसर में रविवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीना भारद्वाज ने दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पटियाला से पधारे श्री प्यारे लाल उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि श्री पप्पू राजभर, आमंत्रित अतिथि श्री रविंद्र कुमार, ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री प्रशांत राजभर तथा विद्यालय के एमडी श्री एससीआर राजभर मौजूद रहे। बच्चों ने अतिथियों का तिलक लगाकर व बैज पहनाकर जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री प्यारे लाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्रों ने मधुर स्वर में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत डम्बल डांस और पीटी प्रदर्शन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित खेल दिवस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एक छात्रा ने स्कूल रिपोर्ट के माध्यम से वर्ष भर की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से एमडी श्री एससीआर राजभर, प्रधानाचार्या श्रीमती वीना भारद्वाज एवं सचिव श्री दिनेश ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नर्सरी कक्षा की शिक्षिका श्रीमती मोना के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य ने सभी का मन मोह लिया, जिसकी अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह को संबोधित करते हुए एमडी श्री एससीआर राजभर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद रखते हुए अच्छे नागरिक बनने की अपील की। कार्यक्रम का समापन लड्डू वितरण और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।