Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 28 Jan । कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक न्याय और समावेशी प्रतिनिधित्व की दिशा में एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पार्टी ने SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक विभागों के प्रदेश चेयरमैन को आधिकारिक रूप से प्रदेश इलेक्शन कमेटी (PEC) में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कांग्रेस के इस निर्णय से चुनावी रणनीति, उम्मीदवार चयन और नीति निर्धारण की प्रक्रिया में वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की सीधी और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी। साथ ही, जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याएं पार्टी नेतृत्व तक मजबूती से पहुंच सकेंगी। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन आसिफ चौधरी ने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस पार्टी की समावेशी सोच और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पिछली मुलाकात के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिया गया आश्वासन अब औपचारिक नोटिफिकेशन के रूप में साकार हुआ है। आसिफ चौधरी ने कहा कि SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक विभागों को PEC में प्रतिनिधित्व मिलने से आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी और सभी वर्गों की आवाज़ निर्णायक मंच तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी।