Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ के 26 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ई-मेल प्राप्त हुआ। एक साथ इतने स्कूलों को मिली धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी किया गया और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।
ई-मेल से भेजा गया धमकी भरा संदेश, SSP बोलीं अब तक कुछ संदिग्ध नहीं अजीत झा. चंडीगढ़ 28 Jan। चंडीगढ़ में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 26 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ई-मेल प्राप्त हुआ। एक साथ इतने स्कूलों को मिली धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी किया गया और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। धमकी के तुरंत बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड, ऑपरेशन सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली गई, जो कई जगहों पर दोपहर तक जारी रही। हालांकि, अब तक किसी भी स्कूल से कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।धमकी की खबर फैलते ही कई स्कूलों में हड़कंप मच गया। अभिभावक बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। एहतियातन कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि कई स्कूलों ने बच्चों को प्रशासन की अनुमति के बाद ही रवाना किया। भड़काऊ भाषा और सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती पुलिस सूत्रों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल में “बम ब्लास्ट @ 1:11 बजे” का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ई-मेल में देशविरोधी नारे, स्कूलों में राष्ट्रगान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को निशाना बनाने की धमकी भी शामिल है। सभी स्कूलों को यह संदेश एक ही ई-मेल आईडी से भेजे जाने की बात सामने आई है। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ हाईकोर्ट, जिला अदालत, होटल ललित, होटल हयात और सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। बार-बार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। एसएसपी का बयान चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 26 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे। इनमें से 10 स्कूलों की गहन तलाशी पूरी कर ली गई है और कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना सेक्टर-17 में केस दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ई-मेल कहां से और किसने भेजे। सभी स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग की अपील शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और बिना पुख्ता जानकारी के छुट्टियां घोषित न करें। विभाग ने कहा कि किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा सके। जिन स्कूलों को मिली धमकी सेक्टर-16, 19, 22 और 47 के सरकारी स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-49, सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर-45, केबीडी डीएवी स्कूल सेक्टर-7, टेंडर हार्ट स्कूल सेक्टर-33, एसडी स्कूल सेक्टर-32, सेंट जेवियर स्कूल सेक्टर-44, विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38, अजीत करम सिंह स्कूल सेक्टर-41, आशियाना स्कूल सेक्टर-46, भवन विद्यालय सेक्टर-27, सौपिन्स स्कूल सेक्टर-32, डीपीएस सेक्टर-40, सेंट जॉन स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल सेक्टर-26 सहित कुल 26 स्कूल।