Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब में लाइब्रेरी एक्ट की अनदेखी—युवाओं के भविष्य के साथ लगातार अन्याय : इंजीनियर परमजीत सिंह भारज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 28 Jan : इंजीनियर परमजीत सिंह भारज ने पंजाब सरकार द्वारा आज तक पंजाब के गांवों और सभी जिलों में लाइब्रेरी खोलने से संबंधित लाइब्रेरी एक्ट को मंजूरी न दिए जाने पर गहरी नाराज़गी और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद अब तक किसी भी सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका सीधा नुकसान पंजाब के गरीब और ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को हो रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब में जो भी लाइब्रेरी मौजूद हैं, वे अधिकतर ब्रिटिश साम्राज्य के समय की बनी हुई हैं, जिन्हें न तो आज के समय के अनुसार अपडेट किया गया है और न ही आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। आज जब पूरी दुनिया कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल शिक्षा के युग में प्रवेश कर चुकी है, पंजाब की लाइब्रेरी अभी भी पुरानी सोच और सीमित संसाधनों तक सिमटी हुई हैं। इसके अलावा, ये लाइब्रेरी पंजाब के सभी जिलों में भी उपलब्ध नहीं हैं। इंजीनियर भारज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 60% प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है, जबकि राज्य सरकार को केवल 40% प्रतिशत हिस्सा वहन करना होता है। लेकिन लाइब्रेरी एक्ट को मंजूरी न मिलने के कारण यह केंद्रीय अनुदान भी उपयोग में नहीं लाया जा रहा, जिससे ज़रूरतमंद विद्यार्थी शिक्षा के बुनियादी अधिकार से वंचित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी पंजाब में अनेक ऐसे विद्यार्थी हैं जो महंगी किताबें, कोचिंग या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री खरीदने में असमर्थ हैं। यदि हर गांव और जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी हों—जहां कंप्यूटर, इंटरनेट और अपडेटेड पुस्तकें उपलब्ध हों—तो ऐसे विद्यार्थी आईएएस/आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर जैसे उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। इंजीनियर परमजीत सिंह भारज ने पंजाब सरकार से अपील की कि वह शीघ्र लाइब्रेरी एक्ट को पारित कर केंद्र सरकार से मिलने वाले 60% प्रतिशत अनुदान का सही उपयोग करे और इसका लाभ ज़रूरतमंद पंजाबी युवाओं तक पहुंचाए, ताकि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में पुनः अपनी अग्रणी पहचान बना सके।