Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब ट्राइसिटी में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, बिल्डरों और नेताओं समेत 35 ठिकानों पर रेड - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 28 Jan । बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से चंडीगढ़ और पंजाब ट्राइसिटी में दिनभर हड़कंप मचा रहा। विभाग की टीमों ने पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े बिल्डरों व नेताओं से जुड़े करीब 35 ठिकानों पर एक साथ रेड की। सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जबकि कई जगहों पर शाम होते-होते टीमें जांच पूरी कर लौट गईं। सूत्रों के अनुसार, विभाग ने मारबेला ग्रैंड, हाइलैंड सिटी मॉल, एपी पेपर मिल समेत कई प्रॉपर्टी ग्रुप्स पर छापेमारी की। इसके अलावा होशियारपुर से पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर भी रेड की गई। 📂 प्रॉपर्टी कारोबार में “बड़े खेल” की जांच सूत्र बताते हैं कि चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी कारोबार में लंबे समय से बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की चर्चा चल रही थी, जिसकी जानकारी विभाग तक पहुंची। इसी आधार पर इनकम टैक्स विभाग ने सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई की। रेड के दौरान विभाग को बड़ी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय सबूत मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। 🏨 रेड से पहले ही सतर्क हो गए कारोबारी? चर्चाओं के मुताबिक बाजार में रेड की भनक पहले ही लग गई थी, जिसके चलते कई जगह विभाग को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि रेड से करीब दो दिन पहले ही बाहर के राज्यों से आई टीमें चंडीगढ़ और आसपास के शहरों के होटलों में ठहर गई थीं, जिससे कारोबारी सतर्क हो गए। सूत्रों के अनुसार टीमें खरड़, लुधियाना, जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ जैसे शहरों में रुकी थीं, जिसकी जानकारी धीरे-धीरे बाजार तक पहुंच गई। 📞 दिनभर बजती रहीं फोन की घंटियां एक्सपर्ट्स का कहना है कि विभाग की कार्यशैली अब आम लोगों और कारोबारियों को समझ आने लगी है, जिस कारण कई बार रेड से पहले ही हलचल शुरू हो जाती है। नतीजा यह रहा कि दिनभर शहर में सिर्फ रेड की चर्चाएं होती रहीं और फोन की घंटियां बजती रहीं। हालांकि विभाग की ओर से देर रात तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई थी।