Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
लुधियाना में संभाला कमिश्नर का पदभार , डॉ. नीरू कत्याल ने जताई विकास के प्रति प्रतिबद्धता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 27 Jan : पंजाब की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. नीरू कत्याल को पंजाब सरकार की तरफ से लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार को डॉ. कत्याल ने औपचारिक रूप से निगम कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने मेयर इंद्रजीत कौर सहित अन्य अधिकारीयों से मुलाकात की ! डॉ. नीरू कत्याल के पास लुधियाना में लंबे समय का प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन तक कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इससे पहले वह पुडा की सीए रह चुकी हैं। डॉ. कत्याल ने जोन डी में मेयर इंद्रजीत कौर और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, जोनल कमिश्नरों और सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की और अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने बैठक में साफ कहा कि डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों में देरी या गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. कत्याल ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम के सभी काम समयबद्ध (Time-bound) होने चाहिए और कामकाज में पारदर्शिता व उत्कृष्टता बनाए रखी जाएगी। उनकी नियुक्ति से शहर में विकास और प्रशासनिक सुधारों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।