Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
ब्लड बैंक में जरूरतमंदों को कंबल बांट कर मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शिव कौड़ा फगवाड़ा 27 जनवरी : ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति जरूरतमंदों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया। ब्लड बैंक के संरक्षक श्री के.के. सरदाना के निर्देशानुसार तथा प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक धालीवाल द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके की गई। अपने संबोधन में उन्होंने आजादी के संघर्ष में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारतीय संविधान की रचना में डा. बी.आर. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत करीब 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। विधायक धालीवाल ने ब्लड बैंक द्वारा किए जा रहे इस मानवीय प्रयास की भरपूर सराहना की। कंबल वितरण में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं नगर कौंसलर सीता देवी ने भी सहयोग दिया। ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि हर वर्ष क्रिसमस, नववर्ष, लोहड़ी और गणतंत्र दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण का यह सेवा कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार कंबल वितरण की सेवा एन.आर.आई. हरबंस कौर घटौड़ा द्वारा समाजसेवी विश्वामित्र शर्मा के माध्यम से भेजी गई राशि तथा राजिंदर ढींगरा द्वारा स्वर्गीय मोनिका ढींगरा की स्मृति में दिए गए सहयोग से संभव हो पाई है। इसके अतिरिक्त राजिंदर सिंह भट्टी (ए.सी.सी. गेस्ट हाउस), तारा चंद चुंबर और मोहन लाल तनेजा द्वारा भी बहुमूल्य योगदान दिया गया। इस अवसर पर राम जी, सुधा बेदी, ब्लड बैंक का स्टाफ तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे। फोटो:-