Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
फतेहगढ़ 27 Jan – क्राइम न्यूज़: फतेहगढ़ साहिब के खमाणों इलाके में दोस्ती को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा के छात्र मनविंदर सिंह की उसके ही दोस्तों ने मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मनविंदर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक मनविंदर सिंह खमाणों के एक निजी स्कूल में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। डीएसपी खमाणों गुरमीत सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।