Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 27 Jan : वीआईपी रोड स्थित मिल्टन टावर सोसाइटी में चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक महिला मित्र से मिलने सोसाइटी में आया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान संदीप उर्फ सनी निवासी मिल्टन टावर के रूप में हुई है। वह पेशे से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार, संदीप अपने दोस्त गुरसेवक सिंह के साथ सोसाइटी में मौजूद था। दोनों की एक कॉमन महिला मित्र से मिलने की योजना थी। मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ता देख संदीप वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान चौथी मंजिल पर लगी रेलिंग के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभालने और मदद करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।