नवीन गोगना
लुधियाना 26 जनवरी -युटर्न : श्री स्वप्न शर्मा, आईपीएस, कमिश्नर पुलिस, लुधियाना के दिशा-निर्देशों पर तथा डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री हरपाल सिंह, पीपीएस की निगरानी में साइबर ठगों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब श्री वैभव सहगल, पीपीएस, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (स्थानीय), लुधियाना और श्री मुराद जसवीर सिंह गिल, पीपीएस, सहायक कमिश्नर पुलिस साइबर क्राइम, लुधियाना की निगरानी में थाना साइबर क्राइम लुधियाना की टीम ने मुकदमा नंबर 5/2026 के आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के बैंक मैनेजर को फर्जी दस्तावेज भेजे और उसके खाते से धोखाधड़ी कर लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। इस मामले में कमिश्नरेट लुधियाना के थाना साइबर क्राइम के जांच अधिकारी एस.आई. हरिंदरपाल ने 21-01-2026 को आरोपी विशाल वर्मा को पीलीभीत, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
आरोपी का पुलिस रिमांड 27-01-2026 तक हासिल किया गया है, जिसके दौरान आरोपी से कई और अहम खुलासे हुए हैं।