Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 26 Jan : 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर-19, रामदरबार में कांग्रेस की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व वार्ड नंबर-19 की ब्लॉक अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह ने अपने साथियों के साथ किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मकान नंबर-1231, फेज-2, रामदरबार (ट्रांजिट गेट के समीप) से हुई, जो सेक्टर-31, 32, 33 और 34 से होते हुए कांग्रेस भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ तक पहुंची। यात्रा के कांग्रेस भवन पहुंचने पर चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की, महासचिव अच्छे लाल गौर सहित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। रामदरबार में हुआ तिरंगा यात्रा का समापन वापसी के दौरान रामदरबार स्थित अरुणिता गैस एजेंसी के संचालक रमन द्वारा तिरंगा यात्रा का सिरोपा और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से यात्रा को रामदरबार क्षेत्र में निकाला गया और ब्लॉक अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह के निवास स्थान पर इसका समापन किया गया।इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के कारण ही आज देश के नागरिक समान अधिकारों के साथ गर्व और सम्मान का जीवन जी रहे हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में बीरेंद्र रॉय, ओम पाल चौटाला, ईश्वर सिंह, सुभाष कुमार, एडवोकेट सुरिंदर कुमार, रोहित चौटाला, अशोक पास्टर, नरेश अशोक कुमार, विनोद कुमार, सरदार गुरमेल सिंह, सुनील कुमार, अमन सूद, विकास कुमार, बिजेंद्र यादव, आदित्य कुमार, अंकुश, बेदु, गुलशन कुमार, साहिल कल्याण, दीपांशु कल्याण, मोनू कुमार, आशु कुमार, सार्थक कुमार, प्रथम कुमार, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।