Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/अमृतसर, 23 दिसंबर — पंजाब सरकार द्वारा बाबा बकाला साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) की स्मृति में पहली बार राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। समागम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने घोषणा की कि सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने इतिहास में पहली बार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी के स्मारक पर विधानसभा सत्र आयोजित किया। उन्होंने बताया कि 21 करोड़ रुपये की लागत से भाई जैता जी का भव्य स्मारक तैयार किया गया है। ई.टी.ओ. ने भाई जैता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने उन्हें ‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ का सम्मान दिया। विधायक दलबीर सिंह टौंग ने समागम के अंत में मंत्री को सम्मानित किया।