ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트여기여여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음ipstresserip stresser
New Delhi: अंतरराष्ट्रीय बायोलॉजी और केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारतीय छात्रों का जलवा, पीएम मोदी ने दी बधाई - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सावन में श्री गणेश की पालकी यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल : रविनंदन शर्मा/नरिंदर मक्क्ड़ क्षत्रिय समाज का इतिहास व संस्कार युवा पीढ़ी तक पंहुचाना हमारा दायित्व - डिंपल राणा भाजपा की नीट परीक्षा शुरू, धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज, जनहित मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता Kurukshetra: हैंडमेड प्रोडक्ट को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है सहकारिता: सुभाष सुधा Panipat: रोजगार विभाग द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु कैरियर वार्ता का आयोजन Kurukshetra: नीट में उत्कृष्ट सफलता पर पनव अग्रवाल व रियान गुप्ता को मिला नीट गौरव–2026 अवार्ड  Panipat: जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के समर्थन में किया पुतला दहन Kurukshetra: एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत तेलंगाना से आए छात्र-शिक्षकों का कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत मेयर ने हैबोवाल में किया औचक निरीक्षण, गौरव बग्गा के साथ किया पौधारोपण Panipat: अत्री परिवार के दुख की घड़ी में पहुंचीं कुमारी शैलजा, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना Panipat: अत्री परिवार के दुख की घड़ी में पहुंचीं कुमारी शैलजा, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
Logo
Uturn Time
वैश्विक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री बोले- युवा वैज्ञानिक बढ़ा रहे देश का गौरव
नई दिल्ली (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बायोलॉजी और केमिस्ट्री ओलंपियाड में पदक जीतने वाले भारतीय विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को देश के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंचों पर भारतीय छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि लिथुआनिया के विल्नियस में आयोजित 37वें इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में भारतीय टीम के सभी चार सदस्यों ने पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। टीम ने एक स्वर्ण सहित सभी पदक अपने नाम किए। उन्होंने भव्य गुनवाल, सौमिल माइती, निशित कलानी और अनमोल कुमार को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय विद्यार्थियों ने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, एनिमल फिजियोलॉजी, एनिमल मॉर्फोलॉजी, सिस्टमैटिक्स और प्लांट कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी जैसे जटिल विषयों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि देश के अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने 58वें इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारत के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता देबदत्ता प्रियदर्शी, हर्षित सिंघल, कबीर चिल्लर और संदीप कुची को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि इन युवा प्रतिभाओं की मेहनत, समर्पण और वैज्ञानिक सोच ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय विद्यार्थियों की लगातार सफलता विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगी।