ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Panipat: रोजगार विभाग द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु कैरियर वार्ता का आयोजन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
युवाओं को करियर के नए अवसरों से कराया अवगत, रोजगार विभाग की पहल
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : रोजगार विभाग, पानीपत द्वारा प्रदेश भर में 24 जुलाई 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सहायक रोजगार अधिकारी डॉ निकिता यादव द्वारा सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पट्टीकल्याणा, समालखा में प्रात: 10 बजे व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु कैरियर वार्ता का आयोजन किया गया। सहायक रोजगार अधिकारी डॉ निकिता यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों को मेहनत करके प्रशासनिक स्तर की परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थी अपनी रुचि व क्षमता को ध्यान में रखकर लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लग्न व परिश्रम से उसकी प्राप्ति में जान लगा दें तो परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है। सहायक रोजगार अधिकारी डॉ निकिता यादव ने 12वीं कक्षा के बाद कैरियर को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 11वी व 12वीं के बाद अपनी क्षमता अनुसार विषयों का चयन करके विभिन्न कोर्सिज में दाखिला लेकर पूर्ण प्लानिंग बनाकर लक्ष्यों को पूर्ण कर सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न प्रकार के सरकारी पदों से संबंधित योग्यता एवम आयु सीमा बारे जानकारी दी। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रिंसिपल पूजा ने बताया कि करियर के चुनाव अभिरुचि व आत्मप्रेरित हो कर की गयी योजनाबद्ध मेहनत लक्ष्य प्राप्ति को सुनिश्चित करती है। इस अवसर पर लगभग 56 विद्यार्थियों द्वारा करियर वार्ता में हिस्सा लिया।