ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बेनिन के राजदूत एरिक जिन्सू के बीच हुई बैठक, लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने पर जोर
नई दिल्ली (Naren Danu) : भारत और अफ्रीकी देश बेनिन ने चुनाव प्रबंधन प्रणाली को बेहतर बनाने और निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं इंटरनेशनल आइडिया की काउंसिल ऑफ मेंबर स्टेट्स के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को भारत में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिन्सू के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। निर्वाचन सदन में हुई इस बैठक में दोनों देशों ने चुनावी प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए आपसी अनुभव साझा करने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने वर्ष 2026 में आयोजित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट (आईआईसीडीईएम) के दौरान तय किए गए सहयोग के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान चुनाव प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने, निर्वाचन प्रक्रिया में अपनाई जा रही बेहतर व्यवस्थाओं के आदान-प्रदान और चुनाव अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विस्तार देने पर सहमति बनी। ज्ञानेश कुमार और बेनिन के राजदूत ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने तथा निष्पक्ष एवं प्रभावी चुनावी व्यवस्था के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों के बीच यह सहयोग लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव साझा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।