ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
नूंह का यूनानी महाविद्यालय एवं अस्पताल मार्च 2027 तक होगा तैयार, सरकार ने तय की परियोजनाओं की समयसीमा
चंडीगढ़ (Naren Danu) : हरियाणा सरकार ने राज्य में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रमुख आयुष परियोजनाओं को समय पर पूरा कर उन्हें जनता के लिए शुरू करने की समयसीमा तय कर दी है। इसके तहत हिसार के मय्यड़ में बन रहे राजकीय आयुष अस्पताल का उद्घाटन 15 अगस्त 2026 तक और नूंह के अकेहड़ा में राजकीय यूनानी महाविद्यालय एवं अस्पताल को मार्च 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सभी संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द शुरू किया जा सके। डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को भवन निर्माण, चिकित्सा उपकरणों की खरीद और मानव संसाधन की नियुक्ति की प्रक्रिया को समानांतर रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल संचालन में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। मय्यड़ आयुष अस्पताल में जल्द शुरू होंगी आईपीडी सेवाएं बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हिसार के मय्यड़ स्थित राजकीय आयुष अस्पताल में ओपीडी सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। डॉ. मिश्रा ने अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य जरूरी वैधानिक प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने और आईपीडी (इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवाएं शुरू करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा, ताकि उद्घाटन से पहले अस्पताल पूरी तरह कार्यशील हो सके। नूंह में यूनानी चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा अकेहड़ा (नूंह) स्थित राजकीय यूनानी महाविद्यालय एवं अस्पताल को मेवात क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। सरकार ने इसे मार्च 2027 तक संचालित करने का लक्ष्य रखा है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भवन निर्माण के साथ-साथ चिकित्सा उपकरणों की खरीद और आवश्यक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी समय रहते पूरी की जाए, जिससे अस्पताल शुरू होते ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। हरियाणा सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में आयुर्वेद, यूनानी और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।