लुधियाना/यूटर्न/20 जुलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और महाराणा प्रताप राजपूत सभा की संयुक्त बैठक स्थानीय मुंडिया कलां स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। गौतम पुंडीर, सुरजीत राणा, गुलजार गुलेरिया, जगदेव मिन्हास, उमेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पंजाब अध्यक्ष डिंपल राणा, कार्यकारी अध्यक्ष संत सिंह राणा और महाराणा प्रताप राजपूत सभा के अध्यक्ष राकेश मिन्हास विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डिंपल राणा ने कहा कि अपने समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और संस्कारों से जोडक़र क्षत्रिय समाज की गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर आशु राणा, एस के सिंह, के पी सिंह,संतोष तिवाड़ी, संदीप रघु, अमित डाडीच, अजय प्रताप सिंह, आर पी सिंह चंदेल, एडवोकेट रविन्द्र राणा, प्रकाश राणा, संतोष राणा, एस सी राणा, एस के राणा, प्रमोद राणा, सतपाल ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, लोकेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, अमरेन्द्रा गोविंद राव, डी एस चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
----