दुख की घड़ी में अत्री परिवार के साथ खड़ी नजर आईं कुमारी शैलजा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नरेश अत्री के सेक्टर-18, हुड्डा स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
कुमारी शैलजा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त अत्री परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि माता का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर होते हैं। माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी संवेदना और आत्मीयता के साथ अत्री परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश चेयरमैन अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार, धर्मपाल गुप्ता, मोहकम छोक्कर, अधिवक्ता मोहिक बुद्धिराजा, बाबूराम कौशिक, सुरेश अत्री, प्रो0 बालकिशन शर्मा, राजबीर कौशिक, जिला कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के चेयरमैन अधिवक्ता नरेंद्र भिगान, जिला महासचिव विकास रोशे, अधिवक्ता विपिन कपूर, सतीश शर्मा, पी0आर वैरागी, एन. एस. सहरावत, एम. आर. पतटान, पानीपत जिला कांग्रेस ओबीसी चेयरमैन सुभाष तंवर, तिलक राजोरा,बलबीर रावल, सत्यपाल नरवाल, कुणाल छोक्कर, बलजीत सरासर, नवीन छोक्कर, अधिवक्ता सुमित पवार, विजय कटारिया, शमशेर बाल्मिकी, शिवम रावल, राजबीर पोडिया आदि मुख्य रूप से काफी संख्या में महिला पुरूष व काँग्रेस नेता , कार्यकर्ता मौजूद थे ।