ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Kurukshetra: एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत तेलंगाना से आए छात्र-शिक्षकों का कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
कुरुक्षेत्र में सांस्कृतिक समागम, तेलंगाना के छात्र-शिक्षकों का हुआ स्वागत
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में दिखी विविधता में एकता की झलक
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : भारत सरकार के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक आदान-प्रदान (कल्चरल एक्सचेंज) के तहत तेलंगाना से 40 सदस्यीय छात्र-शिक्षकों का दल हरियाणा भ्रमण पर कुरुक्षेत्र पहुंचा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों द्वारा ब्रह्मसरोवर स्थित बोर्ड कार्यालय में दल का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अल्केश मोदगिल ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। इस अवसर पर बताया गया कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के अंतर्गत हरियाणा का पार्टनर राज्य तेलंगाना है। इस योजना का उद्देश्य दोनों राज्यों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच सांस्कृतिक, भाषाई एवं सामाजिक समझ को मजबूत करना है। इसी क्रम में तेलंगाना से आए छात्र-शिक्षकों ने कुरुक्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। तेलंगाना से आए दल के नोडल अधिकारी जावेद ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां उन्हें जो सम्मान और आत्मीयता मिली, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सभी छात्र-शिक्षक हरियाणा के लोगों के स्नेह और आतिथ्य से अत्यंत प्रभावित हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ब्रह्मसरोवर की भव्यता, स्वच्छता एवं ऐतिहासिक महत्व को करीब से देखा। एशिया के सबसे बड़े सरोवर के रूप में प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर को देखकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। साथ ही उन्होंने कुरुक्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों का अवलोकन कर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को निकट से जाना। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसी योजनाएं देश की विविध संस्कृतियों को जोड़ने और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।