Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना, 25 जनवरी (युटर्न) माननीय कमिश्नर पुलिस लुधियाना श्री स्वप्न शर्मा, आई.पी.एस. के दिशा-निर्देशों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच लुधियाना द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्री हरपाल सिंह, पी.पी.एस., डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) लुधियाना, श्री अमनदीप सिंह बराड़, पी.पी.एस., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) लुधियाना तथा श्री दीप करण सिंह, पी.पी.एस., ए.सी.पी. डिटेक्टिव-2 लुधियाना के दिशा-निर्देशों अनुसार और इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, इंचार्ज क्राइम ब्रांच लुधियाना की अगुवाई में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। क्राइम ब्रांच की पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के संबंध में टी-प्वाइंट, मोहल्ला गीता नगर, गंदा नाला के पास, टिब्बा रोड, लुधियाना में मौजूद थी। इसी दौरान एएसआई अमरीक सिंह को गुप्त सूचना मिली कि अमृतपाल सिंह उर्फ गगन पुत्र निंदरपाल सिंह, निवासी गांव गुलाम हुसैनवाला, थाना सदर, जिला फिरोजपुर अपने पास अवैध हथियार रखता है और उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस नहीं है। सूचना के अनुसार आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ गगन इस समय मोहल्ला विजय नगर की पुली के पास, लुधियाना में किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़ा था। प्राप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड कर आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। इस संबंध में थाना टिब्बा, लुधियाना में एफआईआर नंबर 14 दिनांक 24.01.2026 के तहत धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से 01 देसी पिस्टल .32 बोर मैगजीन सहित तथा 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि अवैध हथियारों के संबंध में और गहन पूछताछ की जा सके।