Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना, 25 जनवरी (युटर्न) पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत माननीय कमिश्नर पुलिस लुधियाना श्री स्वप्न शर्मा, आई.पी.एस. के दिशा-निर्देशों अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्री हरपाल सिंह, पी.पी.एस., डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) लुधियाना, श्री अमनदीप सिंह बराड़, पी.पी.एस., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) लुधियाना तथा श्री दीप करण सिंह, पी.पी.एस., ए.सी.पी. डिटेक्टिव-2 लुधियाना के नेतृत्व में, इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, इंचार्ज क्राइम ब्रांच लुधियाना की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। क्राइम ब्रांच की पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान संजय गांधी चौक, ताजपुर रोड, लुधियाना में मौजूद रहते हुए एएसआई धनवंत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि आशीष पारच पुत्र जगपाल, निवासी मकान नंबर 213, मोहल्ला संजय गांधी कॉलोनी, ताजपुर रोड, लुधियाना हेरोइन बेचने का धंधा करता है और इस समय सेक्टर-32, ताजपुर रोड के पास टी-प्वाइंट पर खड़ा अपने ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड की और आरोपी आशीष पारच को 25 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 07, लुधियाना में एफआईआर नंबर 34 दिनांक 23.01.2026 के तहत धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 01 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि बरामद की गई हेरोइन के संबंध में और पूछताछ की जा सके।