Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना शिमला/कुल्लू, 25 जनवरी (युटर्न ) हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी जहां किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं कारोबार और परिवहन व्यवस्था के लिहाज से यह बर्फबारी भारी दुश्वारियां भी लेकर आई है। बर्फबारी के चलते एचआरटीसी सहित निजी बसों के करीब 2 हजार बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बर्फबारी के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई। वहीं, मनाली में सैकड़ों पर्यटक वाहन अभी भी फंसे हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर, रामपुर, रोहड़ू और शिमला सहित कई क्षेत्रों में सैंकड़ों बस रूट प्रभावित हुए हैं। एचआरटीसी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में निगम के कुल 484 रूट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जबकि अकेले शिमला डिवीजन में संचालित 272 रूट पूरी तरह से ठप्प रहे। राजधानी शिमला की ओर आने-जाने वाली सभी बस सेवाएं सुबह करीब 8 बजे से ही बंद कर दी गईं। बिलासपुर और मंडी से शिमला आने वाली बसें सुबह हीरानगर तक ही पहुंच सकीं। कुछ बसें टुटू क्षेत्र तक जरूर पहुंचीं, लेकिन बर्फबारी और फिसलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें हीरानगर से ही वापस मोड़ दिया। इसके अलावा चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने-जाने वाली बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड की निजी बसें भी पूरी तरह ठप्प रहीं। बर्फबारी के कारण सड़कों पर भारी फिसलन होने से बसों सहित अन्य वाहनों के संचालन पर व्यापक असर देखने को मिला