주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비블랙툰정복걸
Chandigarh: सीएम मान का फैसला, 5.5 लाख परिवारों तक पहुंचेगी बेहतर राशन सुविधा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आख़िर किस-किस की जेब में गए अवैध बिल्डिंग बनवाने के लाखों रुपए, अफसरों के नाम समेत उच्च अधिकारियों को दिया एफिडेविट, कई नामों से उठेगा पर्दा Jalandhar: पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Chandigarh: सीएम मान का फैसला, 5.5 लाख परिवारों तक पहुंचेगी बेहतर राशन सुविधा Dehradun: हरेला पर्व पर सरकारी अस्पताल में फलदार पौधों का रोपण, 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य Fazilka: फाजिल्का में जेई को ड्रग केस में फंसाने की साजिश, डीएसपी गुरसेवक सिंह पर एफआईआर दर्ज New Delhi: केसी वेणुगोपाल ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी अदालत में पेश न होने पर दो फर्मों के डायरेक्टर्स भगौड़े घोषित, मामला हुआ दर्ज New Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन Ajmer: RPSC अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का मौका, 18 से 24 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन बदलाव Panipat: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान शहर की नामी मोंगा टायर्स फर्म के साथ 31.27 लाख की ठगी, सेल्समैन ने लोगों को टायर और व्हील बेचकर पेमेंट अपने खातों में डलवाई लोहा कारोबारी को माल दिलाने की एवज में लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ के दो दलाल भाइयों ने कर डाला जीएसटी फ्रॉड, मामला दर्ज
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज करेंगे लाइसेंस वितरण; नई नीति में एससी, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और दंगा पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में 2,800 नए राशन डिपो खोले जाएंगे, जिससे करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को अपने घर के नजदीक ही राशन उपलब्ध हो सकेगा और लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार को मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस वितरित करेंगे। सरकार का कहना है कि नई डिपो आवंटन नीति को सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नई नीति के तहत 2,800 डिपो में से 633 अनुसूचित जाति, 199 पिछड़ा वर्ग, 181 पूर्व सैनिक, 156 दिव्यांगजन, 39 स्वतंत्रता सेनानी और 17 दंगा पीड़ित परिवारों को आवंटित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य विभिन्न वर्गों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ राशन वितरण व्यवस्था को भी मजबूत करना है। वर्तमान में पंजाब में लगभग 14 हजार राशन डिपो के माध्यम से स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत पंजीकृत करीब 40 लाख परिवारों को मुफ्त गेहूं और 'मेरी रसोई' राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। नए डिपो शुरू होने से वितरण व्यवस्था और अधिक सुगम होने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य राज्य के प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्र में जरूरत के अनुसार राशन डिपो स्थापित कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लोगों के और करीब पहुंचाना है। इससे लाभार्थियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा खाद्यान्न वितरण प्रणाली की पहुंच भी मजबूत होगी।