लुधियाना/यूटर्न/16 जुलाई। माननीय अदालत में दायर केस में पेश न होने पर कोर्ट द्वारा दो फर्मों के डायरेक्टर्स को भगौड़ा घोषित करने के ऑर्डर जारी कर दिए है। जिसके चलते पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने एएसआई सुखदेव सिंह की शिकायत पर नई दिल्ली करोल बाग के दविंदरपाल सिंह कोहली और गुड़गांव सेक्टर-37 के कैलाश चंद शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन अभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी दविंदर पाल सिंह कोहली जेईजी हॉस्पिटैलिटी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है, जबकि आरोपी कैलाश चंद शर्मा कॉटन्स रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ माननीय जेएमआईसी लुधियाना की अदालत में केस दायर है। यह केस दिनेश कत्याल द्वारा दायर किया हुआ है। लेकिन उक्त मामले में दोनों आरोपी अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए पेश नहीं हुए। अदालत द्वारा उन्हें कई बार नोटिस भेजकर सूचित किया गया। लेकिन आरोपी लगातार कानून का उल्लंघन करते रहे। जिसके चलते अदालत द्वारा उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया है और पुलिस को मामला दर्ज करने के ऑर्डर जारी किए। जिसके चलते पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।
---