주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비블랙툰정복걸
New Delhi: केसी वेणुगोपाल ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आख़िर किस-किस की जेब में गए अवैध बिल्डिंग बनवाने के लाखों रुपए, अफसरों के नाम समेत उच्च अधिकारियों को दिया एफिडेविट, कई नामों से उठेगा पर्दा Jalandhar: पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Chandigarh: सीएम मान का फैसला, 5.5 लाख परिवारों तक पहुंचेगी बेहतर राशन सुविधा Dehradun: हरेला पर्व पर सरकारी अस्पताल में फलदार पौधों का रोपण, 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य Fazilka: फाजिल्का में जेई को ड्रग केस में फंसाने की साजिश, डीएसपी गुरसेवक सिंह पर एफआईआर दर्ज New Delhi: केसी वेणुगोपाल ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी अदालत में पेश न होने पर दो फर्मों के डायरेक्टर्स भगौड़े घोषित, मामला हुआ दर्ज New Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन Ajmer: RPSC अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का मौका, 18 से 24 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन बदलाव Panipat: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान शहर की नामी मोंगा टायर्स फर्म के साथ 31.27 लाख की ठगी, सेल्समैन ने लोगों को टायर और व्हील बेचकर पेमेंट अपने खातों में डलवाई लोहा कारोबारी को माल दिलाने की एवज में लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ के दो दलाल भाइयों ने कर डाला जीएसटी फ्रॉड, मामला दर्ज
Logo
Uturn Time
स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने की अनशन समाप्त करने की अपील; शिक्षा व्यवस्था और नीट विवाद पर सरकार को घेरने का दोहराया संकल्प
नई दिल्ली (Naren Danu) : कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर अनशन कर रहे लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना अनशन समाप्त करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कांग्रेस आगे भी लगातार उठाती रहेगी। वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी बयान में कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी पिछले डेढ़ महीने से इसी मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में आई कथित विफलताओं और सरकार की जवाबदेही की कमी को लेकर जो चिंता वांगचुक जता रहे हैं, वही चिंता कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की भी है। उनके अनुसार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की जरूरत है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी और शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग संसद से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी। हालांकि उन्होंने सोनम वांगचुक से आग्रह किया कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए वे अपना अनशन समाप्त करें।