पंजाब/यूटर्न/13 जुलाई। सोमवार सुबह फरीदकोट के मोहल्ला जानिया में एक सरकारी टीचर के घर में घुसकर उसकी अकेली पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। जब महिला का पति स्कूल से ड्यूटी कर घर लौटा तो दरवाजा खटखटाने पर किसी ने नहीं खुला। पति ने अपनी भाभी को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया तो बेडरूम में पलंग के पास पत्नी की लहूलुहान लाश पड़ी मिली। लाश के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा भी नहीं था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान नीतू कालड़ा (43) के रूप में हुई है। डीएसपी तरलोचन सिंह का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नीतू दिव्यांग थीं। उनके पति प्रदीप कालड़ा सरकारी टीचर हैं।
मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं
प्रदीप कालड़ा का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं। घटना के समय वे और दोनों बच्चे स्कूल में थे। पत्नी हाउस वाइफ थी। पत्नी हैंडीकैप थी। प्रदीप अनुसार उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। अगर कोई मुझे कहे तो हाथ जोड़ देता हूं। मुझे किसी से कुछ लेना-देना नहीं है। चोर भी आए होंगे तो चोरी करने के लिए भी घर में कुछ नहीं था।
----