Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음
Lucknow: यूपी में जमीन की पैमाइश अब सैटेलाइट तकनीक से, रोवर सिस्टम से मिनटों में होगा सटीक सीमांकन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: पंजाब में युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, CM मान ने बांटे नियुक्ति पत्र Chandigarh: चंडीगढ़ में वेंडिंग जोन की होगी जमीनी जांच, 18 जुलाई को वेंडरों के लिए होगा ड्रॉ लुधियाना में लोगों पर रोहब झाड़ने को PSO रखने का नेताओं में बढ़ा क्रेज, इललीगल वर्दी पहना हथियार थमा घूमाते हैं साथ Hoshiarpur: दिव्यांगों की शिकायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, पंजाब सरकार ने विभागों को दिए सख्त निर्देश Chandigarh: पंजाब में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगा ब्रेक, 5% से अधिक बढ़ोतरी पर रोक Chandigarh: चंडीगढ़ में आधुनिक मंडी निर्माण का रास्ता साफ, पर्यावरण मंजूरी जल्द New Delhi: 'MEA Bharat' नाम से चल रहा एक्स अकाउंट फर्जी, विदेश मंत्रालय ने जारी की चेतावनी New Delhi: युवा सशक्तिकरण के लिए NCC और सैनिक स्कूलों का विस्तार जरूरी: उपराष्ट्रपति New Delhi: सोनम वांगचुक से आतिशी की मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल New Delhi: अमेरिकी कंपनी ने निभाया वादा, तेजस के लिए 7वां इंजन HAL को मिला एक्टिवा और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, लगी भयानक आग सरकारी टीचर पति के घर घुसकर पत्नी का गला काट की हत्या, बेडरूम में लहूलुहान लाश मिली
Logo
Uturn Time
फीते की जगह GNSS आधारित रोवर तकनीक का इस्तेमाल, जमीन विवादों के निपटारे और राजस्व कार्यों में आएगी तेजी
लखनऊ (Naren Danu) : उत्तर प्रदेश में भूमि पैमाइश की प्रक्रिया अब आधुनिक तकनीक से होगी। पारंपरिक फीते और अन्य उपकरणों की जगह ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) आधारित रोवर तकनीक का उपयोग किया जाएगा। राजस्व विभाग का मानना है कि इससे पैमाइश अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध होगी, साथ ही लंबे समय से लंबित भूमि विवादों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। फिलहाल राजस्व परिषद ने कानपुर जिले को चार रोवर उपकरण उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें जिले की चारों तहसीलों में भेजा गया है। भविष्य में इस व्यवस्था का विस्तार अन्य जिलों तक भी किया जाएगा। अभी तक अधिकांश स्थानों पर भूमि की पैमाइश पारंपरिक तरीके से की जाती है, जिससे सीमांकन को लेकर विवाद उत्पन्न होते हैं और एक दिन में केवल एक-दो मामलों का ही निस्तारण हो पाता है। नई तकनीक के माध्यम से प्रतिदिन आठ से दस पैमाइश किए जाने की संभावना है। कैसे काम करेगी रोवर तकनीक? रोवर तकनीक सैटेलाइट आधारित सर्वे प्रणाली है, जिसमें विशेष रिसीवर GNSS सिग्नल और CORS नेटवर्क की सहायता से जमीन की वास्तविक स्थिति का सेंटीमीटर स्तर तक सटीक निर्धारण करता है। यह उपकरण सीधे डिजिटल नक्शों और राजस्व अभिलेखों से मिलान करता है, जिससे सीमांकन अधिक वैज्ञानिक और प्रमाणिक बनता है। क्या होंगे प्रमुख लाभ? नई तकनीक से भूमि पैमाइश में मानवीय त्रुटियां कम होंगी और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे किसानों और भू-स्वामियों को बार-बार तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही सीमांकन संबंधी विवादों में कमी आएगी, राजस्व मामलों का तेजी से निस्तारण होगा और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।