Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
ऑनलाइन ऑर्डर में खराब खाद्य सामग्री, उपभोक्ता आयोग ने ‘निक बेकर्स’ पर लगाया ₹1 लाख का दंड - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली 24 Jan। ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग में गुणवत्ता को लेकर एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने सेक्टर-70 स्थित प्रसिद्ध बेकरी ‘निक बेकर्स’ को दोषी ठहराया है। आयोग ने सेवाओं में कमी और उपभोक्ता को मानसिक प्रताड़ना पहुंचाने के मामले में बेकरी पर कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। मामला सेक्टर-78 निवासी सरप्रीत कौर की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, उन्होंने 8 सितंबर 2025 को जोमैटो ऐप के माध्यम से आटा ब्रेड और आटा सूजी रस्क ऑर्डर किया था। जब उत्पाद मिला तो रस्क के सीलबंद पैकेट के अंदर मक्खियां और कीड़े पाए गए, जिससे खाद्य पदार्थ पूरी तरह से अनुपयोगी साबित हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस गंभीर लापरवाही की जानकारी ई-मेल के जरिए दिए जाने के बावजूद निक बेकर्स ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और सारा दोष डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर डाल दिया। आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर निर्माता और विक्रेता की होती है। आयोग ने यह भी गंभीरता से नोट किया कि नोटिस जारी होने के बावजूद निक बेकर्स ने निर्धारित 45 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल नहीं किया, जिसे उपभोक्ता अधिकारों के प्रति उदासीन रवैया माना गया। फैसले में आयोग ने शिकायतकर्ता को मानसिक पीड़ा के लिए मुआवजा देने के साथ-साथ पीजीआई के ‘पुअर पेशेंट रिलीफ फंड’ में निर्धारित राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन 30 दिनों के भीतर न करने की स्थिति में जुर्माने की राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी वसूला जाएगा।