Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: 'ऑपरेशन एमिस्टेड' पूरा कर वेनेजुएला से लौट रही भारतीय सेना की मेडिकल टीम - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दो सप्ताह तक चलाया राहत अभियान, 1,900 से अधिक भूकंप पीड़ितों का किया उपचार; 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री पहुंचाई गई
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : वेनेजुएला में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए चलाए गए भारतीय सेना के मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियान 'ऑपरेशन एमिस्टेड' के सफल समापन के बाद 41 सदस्यीय भारतीय मेडिकल टीम ने स्वदेश वापसी शुरू कर दी है। मिशन के दौरान सेना ने 1,900 से अधिक लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। भारतीय सेना ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अमेरिका के उत्तरी हिस्से में आए विनाशकारी भूकंप के बाद 26 जून को भारत से एक कम्पोजिट टास्क फोर्स वेनेजुएला भेजी गई थी। टीम ने 28 जून तक काराकास के ला रिनकोनाडा क्षेत्र में अत्याधुनिक फील्ड हॉस्पिटल स्थापित कर उसे पूरी तरह संचालित कर दिया था। आगरा स्थित 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की 41 सदस्यीय मेडिकल टीम ने प्रभावित लोगों को ट्रॉमा मैनेजमेंट, आपात चिकित्सा, सर्जरी और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों के उपयोग के लिए दो एडवांस्ड पोर्टेबल इमरजेंसी मेडिकल सिस्टम भी स्थापित किए गए। इस राहत अभियान में भारतीय वायु सेना ने भी अहम भूमिका निभाई। वायु सेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों के जरिए 35 टन से अधिक मेडिकल उपकरण, राहत सामग्री और दो पोर्टेबल फील्ड हॉस्पिटल वेनेजुएला पहुंचाए गए। भारतीय सेना के अनुसार, लगभग दो सप्ताह तक चले इस अभियान में मेडिकल टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं उपचार कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया। अब मिशन पूरा होने के बाद टीम चरणबद्ध तरीके से भारत लौट रही है। सेना ने कहा कि 'ऑपरेशन एमिस्टेड' भारत की मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रति प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है, जिसने संकट की घड़ी में वेनेजुएला के लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।