Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Shimla: राम मंदिर पर कांग्रेस की राजनीति जनता समझ चुकी है: कंगना रनौत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भाजपा सांसद का आरोप- वर्षों विरोध करने वाली कांग्रेस अब राजनीतिक लाभ के लिए ले रही भगवान श्रीराम का नाम
शिमला (Narendra Singh Danu) :भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राम मंदिर और भगवान श्रीराम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण का वर्षों तक विरोध करने वाली कांग्रेस अब राजनीतिक लाभ के लिए उसी मुद्दे का सहारा ले रही है। उनका कहना है कि जनता कांग्रेस के इस बदले रुख और दोहरे चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है। बुधवार को जारी बयान में मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसे इसमें सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था के प्रतीक हैं और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सदियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। कंगना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया। अब जबकि मंदिर बन चुका है और देश की भावनाएं उससे जुड़ी हैं, कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए उसी मुद्दे को उठा रही है। भाजपा सांसद ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने मंदिरों की संपत्तियों और संसाधनों का उपयोग सरकारी योजनाओं के लिए करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस नेताओं का धार्मिक आस्था की बात करना उनकी कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा ने कभी भी आस्था को वोट बैंक की राजनीति का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि उसे देश की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा माना है। कंगना रनौत ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों पर राजनीति चाहती है। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि वह धार्मिक विषयों पर राजनीति करने के बजाय अपनी सरकार के प्रदर्शन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब दे।