सीटू सम्मेलन में कर्मचारियों के हितों की लड़ाई तेज करने का संकल्प
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सीटू जिला कार्यालय क्रांतिकारी शिववर्मा स्मारक भवन, गीता कॉलोनी पानीपत में क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू का तीसरा पानीपत जिला सम्मेलन पूनम जिला प्रधान की अध्यक्षता में किया गया। जिला सचिव नूतन ने पिछले तीन वर्ष की रिपोर्ट रखते हुए कहा कि पिछले 3 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर सरकार से संघर्ष किया। वर्तमान समय में भी संघर्ष जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगा।
*सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन यूनियन ने हरियाणा के अंदर कम संख्या में होते हुए भी अपने रोजगार को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ वर्षों तक लंबे संघर्ष के बाद जीत हासिल की। वर्तमान समय में यूनियन की मांग है कि क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन में कार्यरत सभी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नाम मिले तब तक न्यूनतम वेतन ₹30000 दिए जाएं। इसके अलावा ईएसआई ,पीएफ, सामाजिक सुरक्षा, रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष किया जाए, रिटायरमेंट बेनिफिट्स 5 लाख रुपए दिया जाए। सीटू यूनियन की आंदोलन का समर्थन करती है।
*सर्वसम्मति से जिला कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें प्रधान नूतन, सचिव पूनम, कोषाध्यक्ष ललिता, अनीता, सुशीला, राजबाला, मुकेश को सदस्य चुना गया।