Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
खन्ना/यूटर्न/8 जुलाई। खन्ना स्थित बुलेपुर गांव में छत पर चढ़कर अपने एनकाउंटर की आशंका जताने वाला युवक शातिर अपराधी निकला। पुलिस की गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह खन्ना सिटी थाना-2 में दर्ज लाखों रुपए की सोना चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित था। पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुलेपुर, खन्ना निवासी दिलदीप सिंह उर्फ दीपी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दीपी खन्ना और आसपास के इलाकों में सक्रिय सब्बल गैंग का एक सक्रिय सदस्य है। यह गैंग कई बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 में दर्ज लाखों के सोना चोरी मामले में इस गैंग के आठ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हालांकि, दीपी तब से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपनी पहचान छिपा रहा था। आरोपी विदेश नंबर करता था इस्तेमाल पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी भारतीय नंबर की बजाय विदेशी, खासकर यूके नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। वह इसी नंबर पर व्हाट्सएप चलाकर अपने साथियों से संपर्क करता था और लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि वह विदेश में रह रहा है। पुलिस का मानना है कि उसने अपनी लोकेशन छिपाने और पुलिस की निगरानी से बचने के लिए विदेशी नंबर का उपयोग किया। ----