Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक, सड़क, सीवरेज और बिजली योजनाओं के प्रस्ताव मंजूर; बातचीत से 15.11 करोड़ रुपये की बचत
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सड़क, सीवरेज, बिजली और अन्य आधारभूत विकास योजनाओं को गति देने के लिए करीब 340 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा निवास में हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में बोलीदाताओं के साथ बातचीत के बाद सरकार ने 15.11 करोड़ रुपये की बचत भी की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और काम तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बिजली क्षेत्र में होंगे अहम कार्य बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए 11 केवी पिल्फर रेजिस्टेंट मीटरिंग क्यूबिकल्स की आपूर्ति के लिए रेट कांट्रेक्ट को मंजूरी दी गई। वहीं, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए 11 केवी वीसीबी पैनल, इनकमिंग और आउटगोइंग पैनल, कैपेसिटर कंट्रोल पैनल तथा सब-स्टेशन ट्रांसफार्मर पैनलों की खरीद को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड की ओर से केंद्र सरकार की एनपीडीडी योजना के तहत पीपीपी मॉडल पर संचालित प्रयोगशाला के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद को मंजूरी मिली। गुरुग्राम और फरीदाबाद में बढ़ेंगे विकास कार्य बैठक में गुरुग्राम के सेक्टर-78 और 80 के बीच मास्टर रोड और सर्विस रोड निर्माण को मंजूरी दी गई। फरीदाबाद में सेक्टर-9, 10, 14, 15, 15ए, 16, 17, 18, 19, 29, 30, 31, 32, 34, 35 और 37 की ग्रीन बेल्ट व पार्कों के लिए 6 माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही इनके संचालन और रखरखाव से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। सोनीपत में सीवर और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी सोनीपत के कुंडली में सीवर लाइन बिछाने और मैनहोल निर्माण, खरखौदा में वर्षा जल निकासी व्यवस्था और नालों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा जीटी रोड से दीवान फार्म तक 65 मीटर चौड़ी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण और कुंडली में 7.50 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व मुख्य पंपिंग स्टेशन के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है। पंचकूला में सीवरेज व्यवस्था होगी मजबूत पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 के लिए 20 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 50 एमएलडी क्षमता वाले मुख्य पंपिंग स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मौजूदा 67.5 एमएलडी क्षमता वाले मुख्य पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण, 15 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को बढ़ाकर 30 एमएलडी करने और पिंजौर-कालका शहरी क्षेत्र के सेक्टर-29 में 10 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।