Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बदला ढलाव घर, बना आरआरआर सेंटर और सेल्फी प्वाइंट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मेयर प्रवेश वाही ने किया उद्घाटन, बोले- कचरे को संसाधन में बदलने की दिशा में अहम कदम; पुराने सामान के पुन: उपयोग को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में एक पुराने ढलाव घर को आधुनिक रिड्यूस, रीयूज़ एवं रिसाइकल (आरआरआर) केंद्र और सेल्फी प्वाइंट में बदल दिया गया है। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने मंगलवार को इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस परियोजना को दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज के सहयोग से पूरा किया गया है। इस मौके पर महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली से कूड़े के पहाड़ खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कचरे को घर से ही गीले और सूखे कूड़े में अलग किया जाए तो लैंडफिल साइट पर बढ़ते कचरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। महापौर ने ढलाव घर को आरआरआर केंद्र में बदलने के लिए मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रधानाचार्य, शिक्षकों और एनसीसी छात्रों की सराहना की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पुराने कागजों का पुनर्चक्रण कर उनका दोबारा उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है। बेकार सामान से तैयार किया गया केंद्र महापौर ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में बनाया गया यह आरआरआर केंद्र बेकार वस्तुओं को दोबारा उपयोग में लाकर उन्हें सार्वजनिक संपत्ति में बदलने की सोच पर आधारित है। इसके निर्माण में 45 पुराने टायर और 3000 से ज्यादा पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। यह केंद्र सामुदायिक संग्रह केंद्र के रूप में काम करेगा, जहां लोग पुराने कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) और अन्य उपयोगी सामान जमा कर सकेंगे। बाद में इन वस्तुओं का पुनर्चक्रण कर उन्हें दोबारा उपयोग में लाया जाएगा। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्वच्छ और हरित दिल्ली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिल्ली नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने में भी मदद करेंगे। कार्यक्रम में निगम पार्षद इंद्रजीत सहरावत, सिविल लाइंस क्षेत्र के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह, मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. बिजयलक्ष्मी नंदा और दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।