Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: दिल्ली में 10 जुलाई से सजेगा 'इंडी हाट 2026', देशभर की हस्तशिल्प और हथकरघा कला का होगा प्रदर्शन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
48 कारीगर करेंगे लाइव डेमो, 20 हजार से अधिक उत्पाद खरीदने का मिलेगा मौका
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारत की समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए राजधानी दिल्ली में 10 से 19 जुलाई तक 'इंडी हाट 2026' का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 13 जुलाई को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। आयोजन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी में होगा। वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, इस बार इंडी हाट का आयोजन भारत के प्रमुख वैश्विक वस्त्र सम्मेलन भारत टेक्स 2026 के साथ किया जा रहा है। 14 से 17 जुलाई तक भारत मंडपम में होने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर से 7,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार और करीब 1.30 लाख आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है। इन्हें इंडी हाट का विशेष ई-निमंत्रण भी भेजा गया है। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने पूरे आयोजन को आधुनिक स्वरूप दिया है। देशभर से आए 48 कारीगर और बुनकर अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का लाइव प्रदर्शन करेंगे, जबकि निफ्ट के पूर्व छात्रों के 12 डिजाइन ब्रांड भी अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी में 20 हजार से अधिक हस्तशिल्प और वस्त्र उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंडी हाट में गुलाबी मीनाकारी, डोकरा धातु शिल्प, उस्ता कला, पिछवाई पेंटिंग, सोजनी और कांथा कढ़ाई, जयपुर ब्लू पॉटरी, चांदी की फिलिग्री, चेरियल और मैसूर पेंटिंग, चंदन शिल्प, जामदानी साड़ियां तथा ओडिशा का प्रसिद्ध इकत सहित कई पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन होगा। आगंतुक न केवल इन उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे, बल्कि कारीगरों को इन्हें तैयार करते हुए भी देख सकेंगे।