Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अशोक गहलोत बोले- मामले की सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से हो जांच, सरकार और ट्रस्ट दें जवाब
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : कांग्रेस ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए मौजूदा ट्रस्ट को भंग कर नया ट्रस्ट गठित करने की मांग की है। पार्टी ने इस पूरे प्रकरण की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की भी मांग उठाई है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इस मामले ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि नए ट्रस्ट में संतों और धर्माचार्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए। गहलोत ने कहा कि यदि यह केवल लापरवाही का मामला था, तो फिर एफआईआर दर्ज करने, विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और गिरफ्तारियां करने की जरूरत क्यों पड़ी। उनके अनुसार, पूरे घटनाक्रम में कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिनका जवाब ट्रस्ट और केंद्र सरकार को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों को मामले की जानकारी पहले से थी, लेकिन इसे दबाने का प्रयास किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब तक मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई गई है और केवल लीपापोती की जा रही है। अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि जब राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यक्रमों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया था, तो अब इस विवाद पर भी उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से भी पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। गहलोत ने राम मंदिर निर्माण के शुरुआती दौर में भूमि खरीद को लेकर लगे आरोपों का भी जिक्र किया और कहा कि इन मुद्दों पर भी पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले पर चुप्पी तोड़ने और देश के सामने सरकार का पक्ष रखने की मांग की।