Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ के निर्माण में रहा अहम योगदान, शनिवार को अंतिम संस्कार डेराबस्सी 23 Jan : प्रतिष्ठित सामाजिक और राजनीतिक हस्ती, सैनी सभा के प्रधान एवं प्रख्यात वास्तुकार सुखबीर सैनी का शुक्रवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनके निधन से डेराबस्सी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुखबीर सैनी केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि एक कुशल वास्तुकार और बौद्धिक व्यक्तित्व के रूप में भी जाने जाते थे। वह पुराने दौर के स्नातक वास्तुकार थे और ‘सिटी ब्यूटीफुल’ चंडीगढ़ के निर्माण कार्य में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उनकी तकनीकी दक्षता और दूरदृष्टि को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है। समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा। वह लंबे समय तक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के रूप में सक्रिय रहे और लैंड मॉर्गेज बैंक के चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी सेवाएं निभा चुके थे। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें जनप्रिय बनाती थी। सुखबीर सैनी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में दो बेटियां, एक बेटा, दो नाती और दो पोतियां शामिल हैं। नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान भूपिंदर सिंह सैनी एवं परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11:30 बजे डेराबस्सी स्थित सैनी श्मशानघाट में किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सैनी समाज की अनेक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। फोटो कैप्शन: दिवंगत सुखबीर सैनी की पुरानी तस्वीर।