लुधियाना/यूटर्न/7 जुलाई। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने जमानत अर्जी पर फैसला सुनाने से पहले ईडी को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते कोर्ट द्वारा सुनवाई की अगली तारीख तीन सितंबर रखी है। अब मामले की अगली तारीख पर ईडी अपनी विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी, जिसके बाद ही इस बात पर चर्चा होगी कि संजीव अरोड़ा को जमानत मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना होगा। अरोड़ा फिलहाल गुरुग्राम की जेल में बंद हैं, क्योंकि इससे पहले गुरुग्राम की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था।