Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
15 जुलाई से 28 अगस्त तक रविवार और सरकारी अवकाश पर भी मिलेंगी पार्सल बुकिंग व आधार सेवाएं, राखी भेजने वालों को राहत
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। 15 जुलाई से 28 अगस्त तक चयनित डाकघर रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे, ताकि लोग समय पर राखियां और पार्सल भेज सकें। प्रवर अधीक्षक डाकघर, होशियारपुर मंडल संदीप कुमार शोरी ने बताया कि इस अवधि में चयनित पोस्ट ऑफिसों के एमपीसीएम (MPCM) काउंटर सभी रविवार और सरकारी अवकाश के दिन सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगे। यहां मेल और पार्सल बुकिंग के अलावा राखी पार्सल, आधार नामांकन (Enrollment) और आधार अपडेट जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इस सुविधा के तहत होशियारपुर हेड पोस्ट ऑफिस, दसूहा, बलाचौर, गढ़शंकर, गढ़दीवाला, मुकेरियां, तलवाड़ा और उड़मुड़ पोस्ट ऑफिस खुले रहेंगे। डाक विभाग ने बताया कि सभी संबंधित डाकघरों में राखी बॉक्स, राखी लिफाफे, पार्सल पैकेजिंग सामग्री और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है, ताकि लोगों को रक्षाबंधन के अवसर पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।