Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 23 Jan : मुबारिकपुर थाना पुलिस ने सुंडरा गांव में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके से एक टिपर और जेसीबी मशीन को जब्त किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि माइनिंग विभाग डेराबस्सी में तैनात जेई सह माइनिंग इंस्पेक्टर अनुज तोमर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के अनुसार 20 जनवरी की रात करीब 11 बजे माइनिंग विभाग पटियाला और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सुंडरा गांव में अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक टिपर (नंबर HR 3B 3013) और एक पीली जेसीबी मशीन अवैध रूप से खनन करते हुए पकड़ी गई। जांच में पाया गया कि दोनों वाहन बिना वैध अनुमति के खुदाई कर रहे थे। पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम को देखकर टिपर और जेसीबी के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त टिपर और जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।