Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
फर्जी मजदूरों के नाम पर सरकारी धन के गबन का आरोप, लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर समेत 10 अधिकारी जांच के दायरे में
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा सड़क संगठन (BRO) में सरकारी धन के कथित गबन से जुड़े चार मामलों में सोमवार को देशभर में बड़ा अभियान चलाया। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित 11 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 26 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सीबीआई के अनुसार यह कार्रवाई लद्दाख में संचालित प्रोजेक्ट विजयक और प्रोजेक्ट योजक में कैजुअल मजदूरों की नियुक्ति तथा फर्जी मजदूरों के नाम पर भुगतान कर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामलों में की गई है। इन मामलों की जांच रक्षा मंत्रालय की शिकायतों के आधार पर शुरू हुई, जो बीआरओ के तकनीकी अधिकारियों की आंतरिक जांच के बाद दर्ज कराई गई थीं। 10 अधिकारी और कई निजी व्यक्ति जांच के घेरे में सीबीआई ने चारों एफआईआर में लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और इंजीनियर स्तर के कुल 10 अधिकारियों के अलावा कुछ निजी व्यक्तियों को भी आरोपित बनाया है। आरोपियों पर सरकारी धन के गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी एवं आपराधिक कदाचार के आरोप लगाए गए हैं। दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। सीबीआई का कहना है कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि जांच को जल्द पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।